अमेरिका में भारतीय की बेरहमी से हत्या: वॉशिंग मशीन विवाद पर कर्मचारी ने कुल्हाड़ी से काटा सिर, फिर कूड़ेदान में फेंका**

Update: 2025-09-12 03:05 GMT

नई दिल्ली। अमेरिका के डलास शहर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक भारतीय की सिर काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने सिर पर लात मारी और उसे कूड़ेदान में फेंक दिया।

  कैसे हुआ विवाद?

मूल रूप से कर्नाटक निवासी **चंद्र नागमल्लैया** वहां एक मोटल में काम करते थे। बुधवार को उन्होंने अपने सहकर्मी **योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज** को टूटी वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करने से रोका। नागमल्लैया ने यह बात सीधे कहने के बजाय एक अन्य कर्मचारी से कहलवाई। बस इसी बात पर कोबोस-मार्टिनेज बेकाबू हो गया।

  कुल्हाड़ी लेकर कर दिया हमला

गुस्से में आरोपी ने कुल्हाड़ी उठाई और नागमल्लैया पर टूट पड़ा। घायल नागमल्लैया जान बचाने के लिए ऑफिस की तरफ भागे। उनकी पत्नी और बेटा भी बचाने दौड़े, लेकिन आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया। फिर उसने नागमल्लैया का सिर काट डाला और उस पर लात मार दी।

 सिर फेंक दिया कूड़ेदान में

हत्या के बाद आरोपी ने खून से सना सिर उठाकर कूड़ेदान में फेंक दिया। इस खौफनाक नज़ारे को देख हर कोई सहम गया।

  घटनास्थल पर ही गिरफ्तारी

वारदात के तुरंत बाद पुलिस पहुंची और आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि कोबोस-मार्टिनेज का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें वाहन चोरी और हमले के कई मामले दर्ज हैं।भारतीय वाणिज्य दूतावास ने चंद्र नागमल्लैया की हत्या पर गहरा दुख जताया है और परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। एक मामूली मशीन विवाद ने इंसान की जान ले ली। यह वारदात अमेरिका में भारतीय समुदाय के लिए गहरी चिंता और सदमे का विषय बन गई है।


 

Similar News