ट्रेन की बोगी में नाबालिग से दरिंदगी: शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
नया टोला। रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी उसी के पड़ोस का रहने वाला परमेश महतो बताया जा रहा है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह अपने घर के पास स्थित अपने जीजा की चाय की दुकान पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला परमेश वहां आया और उसे बहला-फुसलाकर स्टेशन ले गया। प्लेटफार्म संख्या एक के सेंटरिंग में खड़ी एक खाली ट्रेन की बोगी में ले जाकर आरोपी ने करीब 10 से 15 मिनट तक उसे शादी का झांसा दिया और दबाव बनाया। विरोध के बावजूद आरोपी ने बोगी के भीतर ही उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग निकला।
किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन तुरंत जीआरपी थाना पहुंचे। जीआरपी थाना प्रभारी कैलाश महतो ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवा ली गई है और पुलिस की टीमें आरोपी परमेश महतो की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
