फॉर्च्यूनर कार से डेढ़ करोड़ रुपए कैश बरामद, दिल्ली का कारोबारी हिरासत में
खैरथल तिजारा। Khairthal-Tijara जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फॉर्च्यूनर कार से करीब डेढ़ करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई Tatarpur थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस ने दिल्ली निवासी कार मालिक Sheel Jain को हिरासत में लेकर कैश जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि दिल्ली नंबर की एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में भारी मात्रा में नकदी लेकर एक व्यक्ति Chakolia Ki Dhani इलाके में आया हुआ है। सूचना के बाद थाना प्रभारी Mahavir Singh Shekhawat ने Neha Meena के साथ टीम बनाकर मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान गाड़ी से नोटों के बंडल बरामद हुए, जिसके बाद आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया।
शुरुआती पूछताछ में आरोपी शील जैन ने बताया कि वह इस नकदी से इलाके में जमीन का सौदा करने आया था। हालांकि पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी रकम का असली स्रोत क्या है।
नकदी की गिनती के लिए पुलिस ने आसपास नोट गिनने की मशीन तलाश की, लेकिन मशीन उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने हाथ से ही नोटों की गिनती शुरू की। करीब डेढ़ करोड़ रुपए की रकम गिनने के लिए सात पुलिसकर्मियों को लगाया गया, जिन्होंने काफी देर तक बैठकर एक-एक नोट गिना।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com
व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
