राजस्थान दिवस सप्ताह: 'विकसित राजस्थान' का सपना लिए आज दौड़ेंगे हजारों लोग; मेलों से सजेगी मरूधरा
उदयपुर, । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर मनाए जा रहे राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत रविवार को विकसित राजस्थान रन सहित विविध आयोजन होंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि 15 मार्च को जिला प्रशासन तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में विकसित राजस्थान रन होगी। इसमें जिला कलक्टर सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, युवा, एनएसएस, स्काउट-गाइड आदि भाग लेंगे। मैराथॉन फतहसागर की पाल पर टाया पैलेस से प्रारंभ होकर नीलकण्ठ महादेव मंदिर होते हुए युडीए पहुंच कर संपन्न होगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इसके अलावा 15 मार्च को ही डिजिटल क्विज और कॉलेजों में निबंध व चित्रकारी प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं टाउन हॉल में जिला उद्योग एवं वाणिज्यिक केंद्र के तत्वावधान में एक जिला-एक उत्पाद मेला तथा राजीविका की ओर से राज सखी मेला भी आयोजित होगा।