सुलगते पहाड़ और सांसों पर संकट

Update: 2024-04-27 10:18 GMT

उत्तराखंड के जंगलों में फैली आग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस साल बारिश और बर्फबारी न होने गर्मी अधिक होने लगी है। बढ़ते तापमान के बीच नैनीताल व आसपास के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। खड़ी पहाड़ियों में आग लगने के चलते वह विभाग व दमकल विभाग की टीम भी कई स्थानों पर आग पर काबू नहीं पा सकी है। जिसके चलते जंगल जलकर राख हो चुके हैं।

नैनीताल के पास भवाली दुगई स्टेट से सटे जंगल से बर्मा टोप के जंगलों तक पहुंच गई है। इसके अलावा आग की लपटें नैनीताल में हाईकोर्ट कॉलोनी के पास भी पहुंच गई हैं। नैनीताल में लड़ियाकांटा इलाके के जंगल में भी आग फैली हुई है। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

कुमाऊं में जंगल धधक रहे है। आग की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे में एक-दो नहीं बल्कि कुमाऊं के जंगलों में 26 जगहों पर आग लगी है। प्रदेश के 31 जगहों पर आग लगने की घटना हुई है, इसमें सर्वाधिक आग लगने की घटना कुमाऊं में 26 स्थानों पर हुई। इन घटनाओं में करीब 34 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनसंपदा को नुकसान पहुंचा है। 

चमोली जिले के जंगलों में आग फिर धधक गई है। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग पांच जगह पर वनाग्नि की घटनाएं सामने आई हैं। जिससे बड़ी मात्रा में वन संपदा नष्ट हो गई है। शुक्रवार को गोपेश्वर के पास कोठियालसैंण और ग्वीलों के जंगल में आग भड़क गई। चीड़ के जंगल में आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। वहीं सुबह इंजीनियरिंग कॉलेज के नीचे के जंगल में भी आग लग गई। आग आईटीबीपी कैंपस में घोड़े के अस्तबल के पास तक पहुंच गई। वहीं पोखरी विकासखंड के विशाल ग्राम पंचायत की सिविल भूमि में चीड़ के जंगल में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने आग को काबू कर लिया है। 

पाया जा रहा है आग पर काबू

नैनीताल के आसपास के जंगल के क्षेत्र में लगी आग पर अब हेलीकॉप्टर की मदद से पानी डाला जा रहा है। नैनीझील और भीमताल की झील से पानी निकालकर वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से आग पर पानी बरसाया जा रहा है। जिसके चलते झील में नौकायन भी बंद है। शुक्रवार को सेना के जवानों ने हेलीकाप्टर से झील की रेकी भी की थी।

शुक्रवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने झील परिक्षेत्र का निरीक्षण भी किया। शनिवार की सुबह से दो हेलीकॉप्टर की मदद से नैनीझील और भीमताल झील से पानी लेकर वनाग्नि रोकथाम की पहल शुरू कर दी गई है। झील में नौकायन बंद करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

सांसों पर भी संकट

नैनीताल में लड़ियाकाटा के जंगल में लगी आग की वजह से भवाली जाने वाली सड़क पर धुआं छाया है। इस धुएं से सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धुएं की वजह से दम घुट रहा है। नैनीताल में आग ने द पाइंस के पास स्थित एक पुराने और खाली घर को चपेट में लिया। हालांकि आग लगने की इस घटना से कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन यह आग विकराल रूप लेते हुए इमारतों के पास पहुंच गई है। 

Similar News

महिलाएं चुनावी नतीजे तय करनी की रखती है ताकत – नैना चौटाला महिलाओं की आवाज को बुलंदी देने के लिए जेजेपी का साथ दें - नैना चौटाला हरियाणा/ हिसार ( मुनीश सलूजा) देश की आधी आबादी महिलाओं को वोट की ताकत को पहचानना होगा क्योंकि वोट की ताकत से ही महिलाएं बदलाव ला सकती है। आज राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम है और जब तक सियासत में महिलाओं की सक्रिय हिस्सेदारी नहीं होगी, तब तक वे अपने हितों को मजबूती नहीं दे सकती। यह बात जननायक जनता पार्टी की हिसार लोकसभा से उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला ने कही। वे रविवार को उचाना हलके में विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार कर रही थी। गांवों में पहुंचने पर महिलाओं द्वारा नैना चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। जेजेपी उम्मीदवार ने कहा कि हिसार लोकसभा की महिलाएं अपनी पहली महिला सांसद बनाने के लिए उन्हें वोट देकर संसद भेजे, वे संसद में महिलाओं को उनके हक दिलाने की मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नैना चौटाला ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र की प्रगति में अपना अहम योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर आज राजनीति में महिलाओं की भागीदारी की बात करें तो बहुत कम है, जो कि बेहद चिंताजनक है। नैना चौटाला ने यह भी कहा कि महिलाओं को आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जेजेपी द्वारा की गई सभी घोषणाएं लागू हुई है। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने प्रदेश की मातृशक्ति से किए वादों को पूरा करके नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है इसलिए महिलाएं संगठित होकर जेजेपी का साथ दें ताकि संसद में भी महिलाओं की आवाज को मजबूती मिले। उचाना के गांव झील, सुदकैन खुर्द, लोदर, मांडी कलां, संडील, थुआ, कुचरान खुर्द, गुरूखेड़ा, अलीपुरा, खरक भूरा सहित 15 गांवों में चुनाव के दौरान जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला ने कहा कि महिलाएं लोकसभा के चुनाव के नतीजे तय करने की ताकत रखती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से आह्वान किया कि वे मतदान करने के लिए 25 मई को घर से जरूर निकले और महिलाओं की उन्नति के लिए मतदान करें।