कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार

Update: 2024-09-20 12:56 GMT

मुंबई !  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा किया। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की पहली वर्षगांठ के अवसर पर वर्धा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की और दावा किया कि कांग्रेस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है।

‘कांग्रेस की है पिछड़ा विरोधी सोच’

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “अगर पिछली सरकारों ने विश्वकर्मा बंधुओं की चिंता की होती, तो इस समाज की कितनी बड़ी सेवा होती। लेकिन कांग्रेस और उसके दोस्तों ने एससी/एसटी/ओबीसी को जानबूझकर आगे नहीं बढ़ने दिया। कांग्रेस की पिछड़ा विरोधी सोच है। हमने सरकारी सिस्टम से कांग्रेस की इस दलित और पिछड़ा विरोधी सोच को खत्म किया है।“

सबसे भ्रष्ट और बेईमान पार्टी है कांग्रेस- PM

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने कहा, “आज जो कांग्रेस हम देख रहे हैं, ये वो कांग्रेस नहीं है जिससे कभी महात्मा गांधी जी जैसे महापुरुष जुड़े थे। आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी है। आज की कांग्रेस में नफरत का भूत दाखिल हो गया है। आज कांग्रेस के लोगों की भाषा, उनकी बोली, विदेशी धरती पर जाकर देश को तोड़ने की बात करना, भारतीय संस्कृति और आस्था का अपमान करना इनकी पहचान बन गया है। आज देश की सबसे भ्रष्ट और बेईमान पार्टी कांग्रेस है। देश का सबसे भ्रष्ट परिवार कांग्रेस का शाही परिवार है।“

Similar News