लड़कियों की मंडी ओर......शादी की तड़प!

Update: 2024-10-14 17:15 GMT

 ,शिवपुरी। शिवपुरी में सोमवार को उत्तर प्रदेश का एक युवा लड़कियों की मंडी का पता तलाशता हुआ देखा गया। युवक इंटरनेट पर शेयर की गई भ्रामक जानकारी देखने के बाद यहां पर शादी के लिए लड़की खरीदने पहुंचा था। हालांकि जब उसे यह समझाया गया कि यहां ऐसी कोई मंउी नहीं लगती है तो उक्त युवक वापिस लौट गया।

जानकारी के अनुसार गोकुलपुरा सैनी जिला बाराबंकी उप्र निवासी सोनेलाल मौर्य (35 साल) की शादी नहीं हो हुई है। वह शादी के लिए तमाम मैरिज ब्यूरो और संस्थाओं के चक्कर काट चुका है, लेकिन कोई भी उसकी शादी नहीं करा पाया।

सोनेलाल के छोटे भाई की सगाई होने वाली है। कुछ समय बाद उसकी भी शादी हो जाएगी। बड़े भाई से पहले छोटे भाई की शादी हो जाने से समाज में काफी बेइज्जती होगी, इसलिए वह काफी घबरा गया था।

 यूट्यूब से मिली शिवपुरी में मंडी की जानकारी

उसने इस बेइज्जती से बचने के लिए इंटरनेट मीडिया पर शादी के लिए लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। उसने कई यू-ट्यूब चैनल खंगाले, तो उसको जानकारी मिली कि शिवपुरी में लड़कियों की मंडी लगती है। उस मंउी में पैसे देकर लड़की की शादी वकीलों के जरिए एग्रीमेंट से कराई जाती है।

शादी करने के लिए शिवपुरी आया युवक

यह जानकारी मिलने के बाद सोनेलाला शादी करने के लिए शिवपुरी आ गया। वह यहां पर लोगों से लड़कियों की मंडी का पता पूछता घूम रहा था। इसी दौरान उसका दिल तब टूट गया, जब एक समाजसेवी ने उसको बताया कि यहां किसी भी तरह की लड़कियों की मंडी नहीं लगती है। धड़ीचा जैसी कोई प्रथा यहां पर नहीं होती है। उसके बाद युवक वापस लौट गया।

Similar News