सनसनीखेज: हेड कॉन्स्टेबल ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में विभागीय भ्रष्टाचार के खोले राज
नीमच (हलचल)। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में कनावटी पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह (50) द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर को हुई इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मरने से पहले लिखे तीन पन्नों के सुसाइड नोट में उन्होंने विभाग के भीतर व्याप्त भ्रष्टाचार और पुलिस लाइन के अधिकारियों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
कंट्रोल रूम पहुंचकर दी जानकारी, फिर तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, होशियार सिंह पिछले पांच दिनों से छुट्टी पर थे और सोमवार को उन्हें ड्यूटी पर वापस लौटना था। लेकिन रविवार दोपहर वे जहरीला पदार्थ खाकर खुद कंट्रोल रूम पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों को इस बारे में बताया। कुछ ही देर में वे वहां गिर पड़े। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल और फिर निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सुसाइड नोट में लिखा- 'सब पैसों में बिक रहे हैं'
मृतक हेड कॉन्स्टेबल ने डीजीपी, डीआईजी और एसपी के नाम लिखे सुसाइड नोट में बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने लिखा कि विभाग में सब पैसों में बिक रहे हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है। सुसाइड नोट में उन्होंने पुलिस लाइन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिस्टम से तंग आकर आत्महत्या की अनुमति तक मांगी थी। कैंट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट को साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
