नई दिल्ली। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है। यहां एक मां अपने मैटरनिटी फोटोशूट में व्यस्त थी, तभी उसके छोटे बच्चे की पानी के पूल में गिरने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान लक्ष्मीर के रूप में हुई है।
यह घटना शनिवार की है, जब 8 महीने की गर्भवती स्वाती अपने दूसरे बच्चे के आगमन की खुशी में वाटर पूल के किनारे फोटोशूट करा रही थी। इसी दौरान उनका छोटा बेटा वहां खेल रहा था और अचानक फिसलकर पूल में गिर गया। वहां मौजूद लोगों को समय रहते इस बात का पता नहीं चल पाया, जिससे बच्चे को समय पर मदद नहीं मिल सकी।
पुलिस जांच और लापरवाही का पहलू
काफी देर बाद जब बच्चे का पता चला, तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।