डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; केबिन में भरा धुआं

Update: 2026-03-07 07:33 GMT

​लखनऊ | हलचल न्यूज

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की शनिवार को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर को अमौसी एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया गया। राहत की बात यह रही कि उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

​2000 फीट की ऊंचाई पर डिस्प्ले हुआ बंद

​जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ के ला मार्टिनियर स्कूल ग्राउंड से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। हेलीकॉप्टर उड़ान भरकर करीब 50 किलोमीटर दूर बछरावां तक पहुंच चुका था, तभी 2000 फीट की ऊंचाई पर अचानक हेलीकॉप्टर का डिस्प्ले सिस्टम बंद हो गया। पायलट ने खतरे को भांपते हुए तुरंत लखनऊ एटीसी (ATC) से संपर्क किया और अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी।

​केबिन में भरा धुआं, सुरक्षित लैंडिंग

​इजाजत मिलने के बाद जैसे ही पायलट ने हेलीकॉप्टर को मोड़ा, उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते केबिन धुएं से भर गया। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा गया। लैंडिंग के तुरंत बाद तकनीकी और सुरक्षा टीमों ने घेरा बनाकर उपमुख्यमंत्री को बाहर निकाला। अब वह दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना होंगे, जहां उन्हें केशव बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित 'सरस महोत्सव' का उद्घाटन करना है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News