आदिवासी महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म, महिला का एक दोस्त और 10 साथी शामिल

By :  prem kumar
Update: 2024-08-21 10:29 GMT

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आदिवासी महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। बताया जा रहा अब तक करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें कुछ आरोपी नाबालिग भी बताए जा रहे हैं। बतया जा रहा है कि आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं। 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में रक्षाबंधन की शाम रायगढ़ जाने निकली 27 वर्षीय महिला को कुछ युवकों के द्वारा बलपूर्वक उठाकर तालाब की ओर ले गए और सामुहिक दुष्कर्म किया। इस घटना में एक दर्जन से भी अधिक युवकों के द्वारा अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना जानकारी दी। इसके बाद दूसरे दिन मंगलवार को पीड़िता व परिजन पुसौर थाना पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

अभी तक पुलिस ने कसाईपाली, घुटकूपाली और सोडकेला के कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

इस हैवानियत में महिला का दोस्त भी शमिल है। महिला उसी के साथ लौट रही थी। इसी दौरान सूनसान जगह बलपूर्वक ले जाकर उसने पहले रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले।

Similar News