दक्षिण कोरिया: कार पार्ट्स कारखाने में भीषण अग्निकांड, 10 की मौत, 59 घायल

Update: 2026-03-21 02:35 GMT

​डेजॉन। दक्षिण कोरिया के मध्य शहर डेजॉन में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ स्थित एक कार पार्ट्स बनाने वाले कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

​अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में 59 अन्य लोग झुलस गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ 25 लोगों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि गंभीर रूप से घायलों की संख्या को देखते हुए मृतक संख्या में और इजाफा हो सकता है। फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जाँच कर रहा है।

Similar News