एमपी में 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा डॉक्टर

By :  prem kumar
Update: 2024-10-22 11:50 GMT

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते डॉक्टर को रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने गौ सेवक की प्रोत्साहन राशि में कुछ रूपए कमीशन के तौर पर मांगे थे। जिसकी शिकायत गौ सेवक ने लोकायुक्त में कर दी।

गौ सेवक सुरेश यदुवंशी को प्रोत्साहन राशि के रूप में 45 हजार रूपए मिलने थे। जिसको लेकर वह डॉक्टर के पास चक्कर काट रहे थे। डॉक्टर के द्वारा लगातार 25 हजार रूपए के कमीशन की मांग की जा रही थी। यह राशि सुरेश को राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के तहत गोवंशीय/भैंसवंशीय पशुओं की कृत्रिम गर्भाधान का काम साल 2021- 22 में किया था। जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। डॉक्टर के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर कमल सिंह उइके, इंस्पेक्टर मंजू किरण तिर्की, नरेश बेहरा सहित कई सदस्य कार्रवाई करने मौजूद रहे।

Similar News