थाईलैंड और कंबोडिया के बीच भीषण युद्ध, 33 की मौत

Update: 2025-07-26 18:49 GMT

थाईलैंड और कंबोडिया में दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. गुरुवार को सीमा पर एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने सेपांच थाई सैनिकों के घायल होने के बाद संघर्ष फिर से भड़क गया. कंबोडियाई और थाई अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई करने का दावा किया है. दोनों देशों ने अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है. थाईलैंड ने कंबोडिया से लगी अपनी उत्तर-पूर्वी सीमा को बंद कर दिया हैकंबोडिया के अधिकारियों ने शनिवार को 12 और लोगों की मौत होने की सूचना दी, जिससे देश में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13 हो गई. दूसरी ओर थाईलैंड के अधिकारियों ने कहा कि एक सैनिक की मौत के बाद मृतकों की संख्या 20 हो गई, जिनमें अधिकतर आम लोग हैं.

Similar News