बड़ा हादसा टला: चलती बस में लगी भीषण आग, सभी 36 यात्री सुरक्षित
By : भीलवाड़ा हलचल
Update: 2026-03-21 05:59 GMT
अमरावती आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार तड़के भुवनेश्वर से नबरंगपुर जा रही एक निजी बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे के वक्त बस में चित्रकोंडा के कांग्रेस विधायक मंगू खिल्ला समेत कुल 37 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
ड्राइवर की मुस्तैदी से बची लोगों की जान
जानकारी के मुताबिक, हादसा आंध्र प्रदेश के रामभद्रपुरम के पास हुआ। देर रात सभी यात्री निंद में थे तभी अचानक बस का पिछला टायर फट गया। देखते ही देखते चिंगारियों ने लपटों का रूप ले लिया। जैसे ही ड्राइवर को खतरे का अहसास हुआ, उसने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस रोकी और शोर मचाकर यात्रियों को जगाया।