क्रूज जहाज के पलटने से 37 लोगों की मौत

By :  naresh
Update: 2025-07-20 19:25 GMT

वियतनाम समाचार एजेंसी के अनुसार, 19 जुलाई को वियतनाम के क्वांग निन्ह प्रांत के हालोंग खाड़ी में क्रूज जहाज पलटने से 37 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 10 अन्य लोगों को बचा लिया गया है। वरिपोर्ट्स के अनुसार, क्रूज जहाज पर 48 यात्री सवार थे, जिनमें सभी वियतनामी थे, तथा चालक दल के पांच सदस्य थे।

जानें हादसे की वजह

अभी भी चार पीड़ितों की पहचान की पुष्टि की जानी है। इसके अतिरिक्त, पहले बचाए गए 11 लोगों की संख्या को घटाकर 10 कर दिया गया, क्योंकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 19 जुलाई को अचानक आए तूफान के कारण क्रूज जहाज पलट गया।

Similar News