ब्राजील में हॉट एयर बैलून में लगी आग; आठ लोगों की मौत

By :  naresh
Update: 2025-06-21 15:49 GMT

ब्राजील के दक्षिणी राज्य सांता कैटरीना में शनिवार को 21 यात्रियों को ले जा रहे हॉट एयर बैलून में आग लग गई। हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सुबह के समय उड़ान के दौरान पर्यटन के लिहाज से संचालित किए जाने वाले बैलून में आग लग गई। इसके बाद यह प्रिया ग्रांडे शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 13 लोग बच गए और आठ की मौत हो गई।


बचाव दल सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा

स्थानीय गवर्नर जोर्जिन्हो मेलो ने बताया कि बचाव दल सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा, 'हम सभी इस दुर्घटना से स्तब्ध हैं।' अग्निशमन विभाग के मुताबिक, 13 जीवित बचे लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

Similar News