तरनतारन में पहली बार आधी रात तक चली सुनवाई, कंचनप्रीत कौर राहत, मिली जमानत
तरनतारन। शनिवार की रात जिले की न्याय व्यवस्था के इतिहास में दर्ज हो गई। पहली बार किसी मामले की सुनवाई आधी रात तक चली और अदालत का फैसला सुबह तड़के चार बजे सुनाया गया।
यह मामला तरनतारन उपचुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल (शिअद) उम्मीदवार सुखविंदर कौर की बेटी कंचनप्रीत कौर की गिरफ्तारी से जुड़ा था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पूरा मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया।
शनिवार देर रात चली लंबी सुनवाई में अदालत ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने भी कंचनप्रीत की गिरफ्तारी को गलत करार दिया। इसके साथ ही तरनतारन अदालत ने उसे रिहा करने के आदेश जारी करते हुए बड़ी राहत प्रदान की।
यह पहली बार था जब तरनतारन कोर्ट में किसी मामले की सुनवाई रात 2 बजे तक चली और सुबह 4 बजे अंतिम फैसला आया, जो पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।