1000000 करोड़ रुपये स्वाहा, सेंसेक्स एक दिन में 1700 से ज्यादा अंक गिरा, शेयर मार्केट में 5 कारणों से मचा हाहाकार

Update: 2024-10-03 12:54 GMT

नई दिल्ली ।   गुरुवार को शेयर मार्केट में फिर से हाहाकार मच गया। निवेशकों के एक दिन में करीब 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गया। सेंसेक्स में 1700 अंक से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं निफ्टी भी 500 से ज्यादा अंक दिया। ऐसे में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में एक दिन में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता तनाव है। इस तनाव के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई। इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।

गुरुवार को शेयर मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स करीब 800 अंकों की गिरावट के साथ खुला। बाजार बंद होने तक सेंसेक्स 1769.19 अंक गिरकर 82,497.10 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 546.80 अंक गिरकर 25,250.10 पर बंद हुआ। इस हफ्ते यह तीसरा दिन है जब शेयर मार्केट में गिरावट आई। सोमवार को सेंसेक्स में 1200 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई थी। मंगलवार को भी इसमें थोड़ी सी गिरावट आई। बुधवार को गांधी जयंती के कारण मार्केट बंद थी। गुरुवार को फिर से गिरावट आ गई।

Similar News