नौ महीने बाद विलियम्स- विल्मोर धरती पर लौटेंगे, अमेरिकी अंतरिक्ष यान रवाना

By :  naresh
Update: 2025-03-15 02:05 GMT

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के धरती पर सुरक्षित वापस लौटने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उनके साथ बुच विल्मोर भी धरती पर नौ महीने बाद लौटेंगे। दोनों को लाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान आज तड़के (भारतीय समयानुसार) रवाना हो गया है। इससे पहले एक बयान में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री 19 मार्च से पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हो जाएंगे। नासा-स्पेसएक्स क्रू-10 को अमेरिकी समयानुसार 14 मार्च की शाम 7.03 बजे से लॉन्च किया गया। सफल प्रक्षेपण के बाद सुनीता विलियम्स और विल्मोर की धरती पर वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Tags:    

Similar News