दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल,रैली में भाजपा के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

By :  vijay
Update: 2025-07-22 18:40 GMT

नई दिल्ली |आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। 23 और 24 जुलाई को दोनों नेता भाजपा सरकार के खिलाफ मोडासा और डेडिया पाड़ा में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि 30 साल शासन करने के बाद आज गुजरात में भाजपा का अहंकार और भ्रष्टाचार चरम पर है।

 अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पर लिखा कि गुजरात में अपने दूध के उचित दाम मांग रहे किसान पशुपालकों के प्रदर्शन पर बीजेपी सरकार ने लाठी चार्ज कर दिया। एक किसान की मौत हो गई। घोर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवा उठाने पर आम आदमी पार्टी के नेता चैतर वसावा को गिरफ़्तार कर लिया। 30 साल शासन करने के बाद आज गुजरात में बीजेपी का अहंकार और भ्रष्टाचार चरम पर है। मैं और भगवंत मान जी दो दिन की यात्रा पर गुजरात जा रहे हैं। हम मोडासा और डेडिया पाड़ा में गुजरात के लोगों के पक्ष में रैली में शामिल होंगे।

Similar News