रत्नागिरी में ऑटो रिक्शा और ट्रक को मारी टक्कर; 5 की मौत

Update: 2025-08-19 07:01 GMT

 मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में  एक तेज रफ्तार SUV ने ऑटो रिक्शा और ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 4 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

रत्नागिरी पुलिस के अनुसार, यह हादसा सोमवार की रात 10:30 बजे पिंपरी खुर्द गांव की कराड-चिपलुन सड़क पर हुआ। घटनास्थल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से महज 300 किलोमीटर की दूरी पर है।हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा में एक बच्चा समेत 4 लोग सवार थे। इतने में तेज रफ्तार SUV ने ऑटो को टक्कर मारी और ऑटो काफी दूर तक SUV के साथ घसीटता चला गया।

Tags:    

Similar News