किम जोंग उन ने चेतावनी दी: नॉर्थ कोरिया का परमाणु हथियार अमेरिका को रोकने की आखिरी मोहर

By :  vijay
Update: 2026-03-24 08:34 GMT


प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने स्पष्ट कहा कि उनका देश परमाणु हथियारों के दम पर दुनिया में अकेला सुरक्षित है। अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों का हवाला देते हुए किम ने चेतावनी दी कि नॉर्थ कोरिया अपनी परमाणु ताकत को और मजबूत करेगा और किसी भी टकराव के लिए पूरी तरह तैयार है।

सुप्रीम पीपल्स असेंबली में भाषण में किम ने कहा कि केवल मजबूत सैन्य शक्ति ही देश को बचा सकती है। उन्होंने दक्षिण कोरिया के प्रति सख्त रुख दोहराया और स्पष्ट किया कि विरोधी शांति चाहे या टकराव, यह उनके ऊपर निर्भर करता है।




 


किम ने देश की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था, मिसाइल और परमाणु हथियारों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि अब नॉर्थ कोरिया सुरक्षित है और संसाधनों का इस्तेमाल आर्थिक विकास के लिए भी कर सकता है।


भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News