इस्राइल-ईरान संघर्ष गहराया, खाड़ी क्षेत्र बंद होने से भारत की उड़ानों पर बड़ा असर

Update: 2026-03-01 12:40 GMT

नई दिल्ली  ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में हवाई रास्ता (एयरस्पेस) बंद हो गया है। इस वजह से रविवार को दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर करीब 225 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। सूत्रों के अनुसार, इन 225 उड़ानों में से 125 मुंबई एयरपोर्ट पर और कम से कम 100 उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट पर रद्द हुई हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट से कितनी उड़ाने रद्द

दिल्ली एयरपोर्ट पर 60 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की रवानगी और 40 का आगमन रद्द किया गया है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने सोशल मीडिया पर बताया कि मिडिल ईस्ट के बदलते राजनीतिक हालात की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली उड़ानों के समय में बदलाव या देरी हो सकती है। डीआईएएल ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कामकाज संभालता है।

मुंबई एयरपोर्ट से 125 उड़ानें रद्द

मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर 2:30 बजे तक कुल 125 उड़ानें रद्द हुईं। इनमें 67 जाने वाली और 58 आने वाली उड़ानें शामिल हैं। मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन ने शनिवार रात नौ बजे से एक मार्च सुबह आठ बजे तक के लिए एक विशेष नोटिस (NOTAM) जारी किया। इसके तहत किसी भी फ्लाइट को डायवर्ट होकर मुंबई आने की अनुमति नहीं दी गई।

एयरपोर्ट पर पार्किंग की जगह की कमी के कारण यह फैसला लेना पड़ा। कई उड़ानें अपने शुरुआती शहर लौट गईं या पास के दूसरे एयरपोर्ट पर उतर गईं। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने शनिवार रात नौ बजे ही साफ कर दिया था कि वे अब और डायवर्जन स्वीकार नहीं करेंगे। इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा था कि रविवार को भारतीय एयरलाइंस की करीब 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो सकती हैं।

Tags:    

Similar News

सावधान! होली के जश्न पर मंडराया 'खतरे' का साया:: मिलावटी रंगों से लेकर 'नशीली' आइसक्रीम तक का खौफनाक जाल