इंदौर | लसूड़िया थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही परमिट पर दो अलग-अलग गाड़ियों में ले जाई जा रही बीयर की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही करीब 1 करोड़ रुपये का माल जब्त किया है। शनिवार को पुलिस ने इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा किया।
मक्सी से धार जा रही थी खेप, 2800 कार्टून बरामद
डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवास की ओर से इंदौर बायपास होते हुए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। लसूड़िया टीआई तारेश सोनी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की और होटल एटपीएम के सामने एक ट्रक और एक आयशर गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में 'बोल्ट सुपर स्ट्रांग' बीयर के कुल 2800 कार्टून भरे मिले, जिनकी बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है।
एक ही परमिट का फर्जीवाड़ा, 1 करोड़ का सामान जब्त
जांच में सामने आया कि ये गाड़ियां मक्सी से धार की तरफ जा रही थीं। हैरानी की बात यह रही कि दोनों वाहनों के लिए एक ही परमिट का उपयोग किया जा रहा था, जो पूरी तरह अवैध है। पुलिस ने दोनों वाहनों (ट्रक और आयशर) सहित शराब को जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
दो तस्कर पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इस नेटवर्क के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है और यह माल कहां खपाया जाना था।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455
