सावधान: 1 मार्च से बदल रहे हैं आपकी जेब और मोबाइल से जुड़े ये 5 बड़े नियम, रेलवे टिकट के लिए अब नया ऐप

Update: 2026-02-28 07:44 GMT

 


भीलवाड़ा। हर महीने की पहली तारीख की तरह ही 1 मार्च 2026 से आम आदमी की जिंदगी और जेब पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। सिम बाइंडिंग से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग और बैंकिंग नियमों तक में बड़े फेरबदल की तैयारी है। आइए जानते हैं क्या हैं ये नए नियम:

मोबाइल और व्हाट्सएप के लिए 'सिम बाइंडिंग' अनिवार्य

साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए अब व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग नियम लागू होगा। इसके तहत जिस फोन में ऐप चल रहा है, उसी में उस सिम का सक्रिय होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, व्हाट्सएप वेब या डेस्कटॉप वर्जन का उपयोग करने वालों के लिए 6 घंटे का 'ऑटो लॉग-आउट' नियम लागू होगा, जिससे सुरक्षा और पुख्ता होगी।

रेलवे का पुराना UTS ऐप बंद, अब 'Railone' से मिलेंगी टिकटें

अनारक्षित (General) और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 1 मार्च से रेलवे अपना पुराना UTS ऐप पूरी तरह बंद कर रहा है। अब यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए नए Railone ऐप का उपयोग करना होगा। रेलवे का दावा है कि नया ऐप अधिक सुरक्षित और तेज है, साथ ही इस पर टिकट बुक करने पर यात्रियों को आकर्षक छूट भी मिल सकती है।

UPI और बैंकिंग नियमों में बदलाव

डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए अब बड़े ट्रांजैक्शन पर सिर्फ पिन काफी नहीं होगा। बैंकों द्वारा बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया जा सकता है। वहीं, बैंकिंग ग्राहकों के लिए राहत की खबर यह है कि 'न्यूनतम बैलेंस' (Minimum Balance) की गणना अब दैनिक आधार के बजाय 'एवरेज मंथली बैलेंस' (AMB) पर की जा सकती है, जिससे पेनल्टी का बोझ कम होगा।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें और किराए के नए नियम

होली के त्योहार को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि सरकार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राहत दे सकती है। वहीं, रेंट एग्रीमेंट के लिए अब डिजिटल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जा सकता है। नए नियमों के तहत सिक्योरिटी डिपॉजिट को अधिकतम दो महीने के किराए तक सीमित करने और मकान मालिक के आने से पहले पूर्व सूचना देने जैसे प्रावधानों पर जोर दिया जाएगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News