फागोत्सव में राधा-कृष्ण संग सखियों ने खेली होली, फाग गीतों पर मचाया धमाल
गुरला:- नेशनल हाईवे 758 स्थित विश्व विख्यात ज्योतिष नगरी कारोई कस्बे में नीम का चोक स्थित चार भुजा नाथ मंदिर प्रांगण में महिला मंडल कि महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव का आयोजन किया गया।इस दोहरान मंदिर परिसर अबीर-गुलाल और पुष्पों की खुशबू से सराबोर नजर आया। फागोत्सव के अवसर पर मातृशक्ति ने भगवान चार भुजा की मनमोहक झांकी सजाई। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान को गुलाल अर्पित कर होली खेलने की शुरुआत की गई। महिलाओं ने ठाकुर जी संग फूलों और गुलाल की होली खेलकर सुख-समृद्धि की कामना की भजन-कीर्तन और नृत्य का उत्साह आयोजन के दौरान महिलाओं द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। 'होली खेल रहे बांके बिहारी...' मंजीरों और ढोलक की थाप पर होली के गीतों की प्रस्तुति दी गई। फाल्गुन के रंग मत डारे रे, आज बिरज में होरी रे रसिया, बाबा नन्द के दरबार मची होली, कानूडा लाल घडलो म्हारो, होली आई होली आई, होली खेले रघुवीरा, नैणा नीचा कर ले… जैसे गीतों व भजनों पर उपस्थित महिलाओं ने गोपियों के रूप धारण कर जमकर नृत्य किया। फाग गीतों पर महिलाएं झूम उठीं और सामूहिक नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। रंगों के इस त्योहार में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर महिला मंडल सर्व समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। माया ने बताया कि 'फाग उत्सव का यह आयोजन मातृशक्ति के लिए एक विशेष अवसर था, जहाँ सभी ने एकजुट होकर भक्ति के रंगों में सराबोर होकर भगवान की आराधना की और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।