मानवता शर्मसार, DMK नेता ने ढाई साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म और हत्या
चेन्नई/कृष्णागिरी। तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले से एक रूहकंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की यूथ विंग के एक पदाधिकारी ने ढाई साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसकी हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज
पुलिस के अनुसार, आरोपी पेरियानायगम अपनी लिव-इन पार्टनर की बच्ची के साथ रह रहा था। दिसंबर माह में बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के जैविक पिता को मौत की परिस्थितियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के शरीर पर अंदरूनी चोटें पाई गईं, जिससे यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई।
आरोपी ने कबूला जुर्म, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल बच्ची की फाइनल फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मामले में और भी पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
