अब बिलावल भुट्टो का कबूलनामा: खुद ही खोली पाक की पोल; कहा- 'आतंकियों को पालकर हमने...'

By :  naresh
Update: 2025-05-02 08:11 GMT

 नई दिल्ली। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो का बयान सामने आया है। बिलावल भुट्टो ने ख्वाजा आसिफ के आतंकवाद वाले बयान पर मुहर लगा दी है। ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम में हुए हमले के बाद अपने बयान में कहा था, पाकिस्तान में आतंकवादी पलते हैं।

अब इसके बाद बिलावल भुट्टो ने कहा, इस मामले में पाकिस्तान का अपना अतीत रहा है। पूर्व विदेश मंत्री ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों को समर्थन देने में जुड़ा हुआ है।

'पाकिस्तान का एक अतीत है'

स्काई न्यूज के यल्दा हकीम से बातचीत में भुट्टो ने कहा,

'जहां तक ​​रक्षा मंत्री ने कहा है, मुझे नहीं लगता कि यह कोई रहस्य है कि पाकिस्तान का एक अतीत है, नतीजतन, हमने भुगता है। यह कोई राज नहीं, जिसे छिपाया जा रहा। पाकिस्तान ने भुगता है। हम चरमपंथ की लहर से गुजरे हैं। लेकिन हमने जो झेला है, उसके परिणामस्वरूप हमने अपने सबक भी सीखे हैं। हमने इस समस्या को हल करने के लिए आंतरिक सुधार किए हैं।'

पाकिस्तान शांति चाहता है-बिलावल भुट्टो

 

भुट्टो ने आगे कहा, 'जहां तक ​​पाकिस्तान के इतिहास का सवाल है, यह इतिहास है और यह ऐसा कुछ नहीं है जिसमें हम आज हिस्सा ले रहे हैं। अब यह सब इतिहास है, और हम इसमें अब शामिल नहीं हैं।

गुरुवार को मीरपुर खास में एक रैली को संबोधित करते हुए भुट्टो ने एक बार फिर दावा किया कि पाकिस्तान शांति चाहता है लेकिन अगर भारत ने उन्हें उकसाया तो वह युद्ध के लिए तैयार है।

Tags:    

Similar News