RBI की नई मौद्रिक नीति का ऐलान, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था का बेहतर प्रदर्शन

Update: 2026-02-06 06:01 GMT

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी नई मौद्रिक नीति की घोषणा कर दी है. RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है. इसके साथ ही रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा गया है.

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मौजूदा हालात में बेहतर प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी हुई है.

RBI के मुताबिक महंगाई पर काबू रखने और आर्थिक विकास को संतुलित बनाए रखने के लिए फिलहाल रेपो रेट में बदलाव जरूरी नहीं समझा गया. बैंक ने कहा कि भारत ने ग्लोबल चुनौतियों के बीच भी शानदार प्रदर्शन किया है, जो सकारात्मक संकेत है.

RBI ने आगे कहा कि आने वाले समय में आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक परिस्थितियों पर नजर रखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल मौद्रिक नीति का रुख सतर्क और विकासोन्मुख बना रहेगा.

Tags:    

Similar News