असम में सुखोई SU-30MKI विमान क्रैश, वायुसेना के 2 पायलटों की हुई मौत

Update: 2026-03-06 06:56 GMT

नई दिल्ली । असम में सुखोई SU-30MKI विमान के क्रैश होने से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आयी है. विमान क्रैश में वायुसेना के 2 पायलटों की मौत हो गई है. IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हुई है. भारतीय वायुसेना ने मृत पायलट को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की है.

भारतीय वायु सेना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है. भारतीय वायु सेना के सभी कर्मी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं. और इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं. असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में प्रशिक्षण अभियान के दौरान सुखोई SU-30MKI विमान क्रैश हुआ था.

Tags:    

Similar News