सात फेरों से पहले: दुल्‍हन की सहेल‍ियों ने दूल्‍हे का ल‍िया 'टेस्‍ट', फेल होने पर मच गया बवाल; बैरंग लौटी बारात

By :  vijay
Update: 2025-06-09 17:28 GMT
दुल्‍हन की सहेल‍ियों ने दूल्‍हे का ल‍िया टेस्‍ट, फेल होने पर मच गया बवाल; बैरंग लौटी बारात
  • whatsapp icon

 जौनपुर  मलाई गांव में रविवार की रात आई बारात में शादी के समय तब हंगामा खड़ा हो गया जब मंडप में बैठे दूल्हे की एक आंख में कम रोशनी होने की जानकारी लड़की पक्ष को हुई। शादी नहीं हो सकी। बारात बिन दुल्हन के लौट गई।

 

मछलीशहर के निजामुद्दीन गांव से पिंटू गौतम अपने पुत्र की शादी के लिए बारात लेकर आए थे। जलपान, म्युजिक सिस्टम पर नाचते-गाते द्वाराचार व भोजन के बाद रात एक बजे शादी की तैयारियां शुरू हुईं। मंडप में अचानक तेज रोशनी दूल्हे की आंख पर पड़ी तो चमक गई।

घरातियों को संदेह हुआ कि दूल्हे के एक आंख में लेंस लगा है। कन्या पक्ष की महिलाएं मंडप में दूल्हे से अंगुली की परीक्षा लेने लगीं। वह सही जवाब नहीं दे सका। इस पर शादी रुक गई। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई।

 

सूचना दिए जाने पर पीआरवी टीम मौके पर आ गई। कोई समाधान न होने पर मामला थाने पर पहुंच गया। वहां कन्या पक्ष के लोगों ने खर्च की पूरी राशि हर्जाना के तौर पर वर पक्ष से मांगा। वर पक्ष ने कहा कि लड़के को कई बार देखकर शादी तय हुई है। कोई हर्जाना नहीं दिया जाएगा। काफी देर तक पंचायत चली, लेकिन सुलह-समझौता न होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

Similar News