2026 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च में, भारत में दिखाई देगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

Update: 2026-01-02 17:10 GMT

ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसे शुभ नहीं माना जाता। हर साल कुल चार ग्रहण लगते हैं, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल होते हैं। ग्रहण के दौरान कई धार्मिक नियमों और परंपराओं का पालन किया जाता है।साल 2026 में पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा। खगोलीय रूप से चंद्र ग्रहण उस समय होता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस दौरान आसमान में बेहद आकर्षक दृश्य देखने को मिलता है।2026 के पहले चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से होगी और इसका समापन शाम 7 बजकर 52 मिनट पर होगा। भारतीय समय के अनुसार यह पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट के बीच स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देने वाला होगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में विशेष सावधानियां बरती जाती हैं। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इस समय कुछ नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण अगस्त महीने में लगेगा, जो आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। दोनों ही ग्रहणों के दौरान आसमान में अलग अलग तरह का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

Similar News