मुंबई में दो परिवारों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत ,चार घायल

By :  vijay
Update: 2025-05-18 18:47 GMT
मुंबई  में दो परिवारों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत ,चार घायल
  • whatsapp icon

महाराष्ट्र में दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना मुंबई के बोरीवली इलाके में झुग्गी बस्ती की है। जानकारी के मुताबिक दो परिवारों के बीच पुराना विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। भयावह हिंसक संघर्ष में तीन लोगों की मौत होने के अलावा चार लोग घायल भी हुए हैं।

दो परिवारों के बीच तीन साल से विवाद, हिंसक झड़प में चले हथियार

पुलिस ने बताया कि गणपत पाटिल नगर झुग्गी बस्ती में झड़प के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। झड़प के दौरान राम नवल गुप्ता, उनके बेटे अरविंद और प्रतिद्वंद्वी खेमे के हमीद शेख की मौत हो गई। घायलों की पहचान राम नवल के बेटों अमर, अमित और हमीद शेख के दो बेटों- अरमान और हसन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शेख और गुप्ता परिवार के बीच 2022 से ही विवाद चल रहा था। आरोप-प्रत्यारोप के अलावा दोनों परिवार आपस में अक्सर उलझते रहते थे।

Tags:    

Similar News