नास्त्रेदमस की 2026 को लेकर डरावनी भविष्यवाणियां, विश्लेषकों में बढ़ी चिंता

Update: 2025-12-25 06:00 GMT



फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस, जिनका पूरा नाम माइकल दि नास्त्रेदमस था, आज भी अपनी रहस्यमयी भविष्यवाणियों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। उनकी चर्चित किताब लेस प्रोफेटिज दुनिया भर में पढ़ी गई, जिसमें भविष्य से जुड़ी कई ऐसी बातें लिखी गईं, जिन्हें बाद में ऐतिहासिक घटनाओं से जोड़कर देखा गया। इसी वजह से नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को लेकर लोगों की जिज्ञासा और विश्वास लगातार बना हुआ है।

साल 2026 को लेकर भी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की नई व्याख्याएं सामने आ रही हैं। हालांकि उनकी किताब में 2026 का सीधा उल्लेख नहीं मिलता, लेकिन लेस प्रोफेटिज में मौजूद 26 नंबर के एक दोहे को विश्लेषक साल 2026 से जोड़कर देख रहे हैं। इस दोहे में मधुमक्खियों के बड़े झुंड के उठने और रात में घात लगाकर हमले का जिक्र किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इसे शब्दशः मधुमक्खियों का हमला नहीं समझा जाना चाहिए। कुछ विश्लेषक इसे आधुनिक युद्ध तकनीक से जोड़कर देख रहे हैं और मान रहे हैं कि यह सैन्य ड्रोन या स्वचालित हथियारों के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की ओर इशारा हो सकता है। इसी कारण आने वाले समय में बड़े संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।

पश्चिमी देशों को लेकर चेतावनी

नास्त्रेदमस की एक अन्य भविष्यवाणी में स्विट्जरलैंड के एक शहर का उल्लेख करते हुए खून की नदियां बहने की बात कही गई है। साथ ही लिखा गया है कि पश्चिम की रोशनी खामोशी में खो जाएगी और पूर्व में तीन आग उठेंगी। विश्लेषकों का मानना है कि यह पश्चिमी देशों की शक्ति में गिरावट और पूर्वी देशों के प्रभाव के बढ़ने का संकेत हो सकता है।

एक महान व्यक्ति की मृत्यु का संकेत

साल 2026 को लेकर की गई एक और भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस ने किसी महान व्यक्ति की मृत्यु का भी उल्लेख किया है। इस कथन को लेकर लोगों में बेचैनी और अटकलें तेज हो गई हैं। विद्वान इन पंक्तियों के अलग अलग अर्थ निकाल रहे हैं और मानते हैं कि यह किसी बड़े राजनीतिक या वैश्विक बदलाव की ओर इशारा कर सकता है।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां हमेशा से प्रतीकात्मक और रहस्यमयी रही हैं, जिनकी व्याख्या समय के साथ बदलती रही है। अब देखना यह होगा कि साल 2026 में इनमें से कौन सी बातें केवल आशंकाएं साबित होती हैं और कौन सी हकीकत का रूप लेती हैं।

Similar News