राजस्थान के किसानों में मचा हड़कंप, पीएम किसान योजना में 440 करोड़ की गड़बड़ी उजागर

Update: 2026-03-25 10:27 GMT

जयपुर। राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 440 करोड़ रुपए की कथित गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

इस गंभीर वित्तीय अनियमितता को लेकर भजनलाल सरकार बेहद सख्त रुख अपना रही है। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हक पर डाका डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी सरकार

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस घोटाले की जांच जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत की जा रही है।

Tags:    

Similar News