अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का निधन

Update: 2025-01-09 06:27 GMT

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का आज सुबह निधन हो गया। राजपाल यादव ने तड़के 4 बजे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से यादव परिवार और समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। राजपाल यादव, जो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भाई थे, काफी समय से बीमार थे। उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हुआ।

चाचा के निधन की खबर मिलने के बाद अखिलेश यादव ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और सैफई के लिए रवाना हो गए। शिवपाल सिंह यादव पहले से ही इटावा में मौजूद थे। राजपाल यादव का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। यादव परिवार के सभी सदस्य और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अंतिम संस्कार में शामिल होंगे

Tags:    

Similar News