भाजपा ने 40 सीटों पर बदले उम्मीदवार, 5 विधायक और 4 पूर्व मंत्रियों का कटा टिकट

Update: 2024-09-04 18:38 GMT
भाजपा ने 40 सीटों पर बदले उम्मीदवार, 5 विधायक और 4 पूर्व मंत्रियों का कटा टिकट
  • whatsapp icon

चंडीगढ़। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा (BJP Candidates List) ने बुधवार को अपनी पहली सूची में 67 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने दो बार चुनाव हार चुके उम्मीदवारों पर दांव नहीं खेला और 40 सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सूची में आठ मंत्रियों, नौ विधायकों, पांच पूर्व मंत्रियों के नाम हैं, जबकि तीन मंत्रियों, पांच विधायकों और चार पूर्व मंत्रियों के टिकट काट दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News