हरी शेवा उदासीन आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास से मनाया

Update: 2024-07-21 12:55 GMT

 बाबा शेवाराम साहब का मासिक प्राकट्य उत्सव भी मनाया

भीलवाड़ा। गुरुजनों को समर्पित गुरु पूर्णिमा का पर्व हरी शेवा उदासीन आश्रम में बड़े हर्ष उल्लास एवं श्रद्धा भाव से मनाया गया। प्रातः काल महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में संत मयाराम, संत राजाराम, संत गोविंदराम, ब्रह्मचारी संत इंद्रदेव, सहित श्रद्धालुओं ने जगद्गुरु श्री श्रीचंद्र जी महाराज, गुरुजनों की समाधियों, चरण पादुका, छड़ी साहब, आसण साहब का वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन किया। पंडित सत्यनारायण शर्मा एवं पंडित मनमोहन शर्मा द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन भी करवाया गया। जिसमें यजमान के रूप में सूरत,मुंबई, बडौदा, अहमदाबाद, अजमेर आदि स्थानो से आए हुए भक्तजनों ने सम्मिलित होकर आहूतियां दी।

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में देवस्थान विभाग अजमेर से प्रशासनिक अधिकारी शशि शर्मा गुरु पूर्णिमा के दिन हरि शेवा उदासीन आश्रम पहुंच कर महाराज  का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Similar News