भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
By : राजकुमार माली
Update: 2024-07-22 03:03 GMT
उज्जैन। सावन माह के पहले सोमवार को ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। रात 2.30 बजे महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ सावन अथवा श्रावण मास की शुरुआत हो गई। दर्शनों के लिए काफी पहले से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी।
पट खुलने पर भगवान महाकाल का अभिषेक कर भस्म आरती की गई। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पुजारी भगवान महाकाल की भस्म आरती करेंगे। सोमवार शाम चार बजे भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी।