गदा स्थापना की 12वीं वर्षगांठ पर क्यारा के बालाजी मंदिर में लगाया छप्पन भोग

भीलवाड़ा।
उप नगर पुर स्थित क्यारा के बालाजी मंदिर में प्रदेश की सबसे भारी गदा की स्थापना की 12वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किया गया। आयोजकर्ता अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज शर्मा व मंजू शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सोमवार को दोपहर 3:15 बजे सुंदरकांड पाठ और छप्पन भोग का आयोजन हुआ। सांसद दामोदर अग्रवाल, महंत बाबू गिरी महाराज, काठिया वाले बाबा बनवारी शरण महाराज,पंडित आशुतोष शर्मा के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
*गदा की विशेषताएं*
- *वजन और लंबाई*: गदा का वजन 8001 किलो है और इसकी लंबाई 11 फीट 6 इंच है।
- *निर्माण*: गदा का निर्माण राजसमंद जिले के चार कारीगरों ने एक साल तक मेहनत करके किया था।
- *स्थापना*: गदा की स्थापना 12 साल पहले चैत्र शुक्ल दशमी के दिन की गई थी।
- *महत्व*: गदा श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है.
*आयोजन की विशेषताएं*
- *सुंदरकांड पाठ*: प्रख्यात वक्ता नवल किशोर भारद्वाज द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया।
- *छप्पन भोग*: भगवान बालाजी को समर्पित छप्पन भोग का आयोजन हुआ।
- *पक्षी सेवा*: मंदिर परिसर में 40 फीट ऊंचा पक्षीघर बनाया गया है, जहां प्रतिदिन तीन से पांच बोरी अनाज कबूतरों को डाला जाता है।
*स्थापना की कहानी*
गदा की स्थापना मनोज शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय ओंकारलाल झाड़ोलिया की स्मृति में करवाई थी। हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2013 को गदा की विधिविधान से पूजा की गई ओर आज 12 वर्ष पूर्ण होने पर गोटे का अभिषेक व विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
इस मौके पर मनोज शर्मा के दोनो पुत्रों के डॉक्टर बनने पर हृतिविक शर्मा व अंकुश शर्मा के द्वारा भी निर्धन की सेवा निःशुल्क करने का प्रण लिया। नगर निगम महापौर राकेश पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा,विधायक गोपाल खंडेलवाल, हेमेंद्र शर्मा,पूर्व सभापति ओम नारायनिवाल,पार्षद ओम साईं राम,मधु शर्मा सहित कई ब्राह्मण समाज व सेकड़ो भक्तो ने भाग लिया।