गुरु पूर्णिमा: सुबह से रात तक सर्वार्थसिद्धि योग का महासंयोग

Update: 2024-07-17 04:44 GMT

 भीलवाड़ा में इस बार 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव  धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस बार पूर्णिमा पर सुबह 6 बजे से मध्य रात्रि तक सर्वार्थसिद्धि योग का महासंयोग रहेगा। इस योग में मंत्र दीक्षा, गुरु दीक्षा, विद्या प्राप्ति के साथ धर्म अनुष्ठान का संकल्प लिया जा सकता है। गुरुपूर्णिमा भैरव पूर्णिमा के नाम से भी जानी जाती है। इस दिन घरों में कुल परंपरा अनुसार भैरव पूजन किया जाएगा। अष्ट महाभैरव मंदिरों में अभिषेक पूजन, शृंगार, हवन अनुष्ठान तथा महाआरती होगी।


देवशयनी एकादशी आज, योगनिद्रा में चले जाएंगे भगवान विष्णु, घरों और मंदिरों में होगी पूजा-अर्चनादेवशयनी एकादशी आज, योगनिद्रा में चले जाएंगे भगवान विष्णु, घरों और मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना

 आषाढ़ मास की गुरु पूर्णिमा रविवार के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र तथा मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में आ रही है। रविवार के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से ही सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। मुहूर्त चिंतामणि की गणना से देखें तो उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तरा भाद्रपद यह यह तीनों नक्षत्र धनदायक व प्रगतिकारक माने गए हैं।

इस योग में की गई विशेष प्रकार की साधना सिद्ध की जा सकती है। भारतीय ज्योतिष व धर्मशास्त्र की इसी मान्यता से जीवन में आ रही बाधाओं के निवारण तथा इच्छित सफलता के लिए इस दिन भगवान भैरव की साधना आराधना करने का विधान है। गुरु की कृपा प्राप्ति के लिए भी यह दिन विशेष है।

 पूजन का खास दिन

वर्षभर में आने वाली बारह पूर्णिमा में आषाढ़ी पूर्णिमा कुल भैरव के पूजन के लिए खास है।

इस दिन कुल देवता की प्रसन्नता के लिए कुल परंपरा अनुसार भैरवजी के पूजन की मान्यता।

परंपरा अनुसार अथवा शास्त्रीय पद्धति से की जाने वाली पूजा से घर में कुल की वृद्धि होती है।

संतान की प्राप्ति और संतान की सुरक्षा के लिए कुल भैरव का पूजन करना शुभ फलदायी है।

ज्‍योतिषाचार्य के अनुसार इस दिन कुल भैरव का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

भीलवाड़ा में तैयारी

भीलवाड़ा में गुरु पूर्णिमा को लेकर तैयारी की जा रही है श्री संकट हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा के दिन बालाजी को विशेष चोला चढ़ाया जाएगा। महंत बाबू गिरी महाराज ने बताया कि भक्त इस दिन गुरु की पूजा करते हे।

शहर में बीच एरिया स्थित बालाजी मंदिर रेलवे स्टेशन स्थित हटीले हनुमान मंदिर, रिक्वेस्ट पंचमुखी बालाजी मंदिरशनि देव मंदिर के साथ विभिन्न मंदिरों में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा

Tags:    

Similar News