भगवान पुन: निज धाम में विराजें
भीलवाड़ा प्रह्लाद तेली प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को शास्त्री नगर कावांखेड़ा भीलवाड़ा स्थित जगन्नाथ मंदिर से शहर के विभिन्न मार्गों एवं स्थानो से होती हुई भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा में विश्राम के बाद पुन: निज धाम बिराजित होंगे । बुधवार को सायं भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, बहन सुभद्रा का विधिवत मंत्रोच्चार एवं पूजा पाठ हुआ। तत्पश्चात भगवान पुन: निज धाम भीलवाड़ा कावांखेड़ा शास्त्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। यह यात्रा बहुदा यात्रा के नाम से प्रसिद्ध है। इस बहुदा यात्रा को महामंडलेश्वर एवं संतगण एवं आश्रम के पं सत्यनारायण शर्मा पं मनमोहन शर्मा दो वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पूजन अर्चन आरती कर रवाना किया गया। भक्तगणों द्वारा भगवान का अगुवाई कर स्वागत सत्कार किया एवं प्रसाद वितरण किया गया