सावन सोमवार व्रत के दौरान नहीं महसूस होगी कमजोरी, डाइट में शामिल करें ये चीजें
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और सोमवार का दिन खास महत्व रखता है. इस दौरान कई लोग व्रत रखते हैं. व्रत रखने से शरीर को आराम मिलता है और आध्यात्मिक विकास होता है. किन व्रत के दौरान सही खानपान न करने से कमजोरी और थकान हो सकती है. इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि सावन सोमवार व्रत के दौरान अपने डाइट में क्या शामिल करें ताकि आपको कमजोरी महसूस न हो.
क्या खाएं:
फल में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर होते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं. आप व्रत में सेब, नाशपाती, केला, संतरा, अंगूर आदि फल खा सकते हैं.
बादाम, काजू, किशमिश आदि में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं जो आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक रखते हैं.
आप उबली हुई या भाप में पकाई हुई सब्जियां जैसे कि आलू, शकरकंद, गाजर आदि खा सकते हैं.
कूटू का आटा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. आप इससे पूरी, पराठा या ढोकला बनाकर खा सकते हैं.
व्रत के दौरान सेंधा नमक का इस्तेमाल करें. यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
दूध और दही में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. आप इनका सेवन करके अपनी ऊर्जा बढ़ा सकते हैं.
सबूदाना में कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो आपको ऊर्जा प्रदान करते हैं. आप सबूदाना खीर या उपमा बनाकर खा सकते हैं.
आप फलों का जूस पीकर भी अपने आहार में पोषक तत्वों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपको दिनभर एनर्जी मिलेगी.
सावन व्रत के दौरान क्या न खाएं:
व्रत के दौरान लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए.
व्रत के दौरान मांस और मछली का सेवन वर्जित होता है.
व्रत के दौरान गेहूं, चावल आदि अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए.
तली हुई चीजों में कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होती है इसलिए इनका सेवन करने से बचें.
