बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि देश-विदेश में कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें देखकर लोग अक्सर ऐश्वर्या की याद करने लगते हैं। सोशल मीडिया के दौर में ये हमशक्ल तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं।
ये हैं वो नाम, जो ऐश्वर्या की हमशक्ल मानी जाती हैं
👉 स्नेहा उल्लाल
साल 2005 में फिल्म लकी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली स्नेहा उल्लाल को ऐश्वर्या राय की हमशक्ल कहा जाता है। उस वक्त तो यह भी कहा गया कि सलमान खान ने उन्हें ऐश्वर्या के विकल्प के तौर पर लॉन्च किया था। हालांकि स्नेहा बॉलीवुड में ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकीं।
👉 आशिता सिंह राठौर
मध्य प्रदेश की रहने वाली इन्फ्लुएंसर आशिता सिंह राठौर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। उनके वीडियो में अक्सर ऐश्वर्या राय के डायलॉग्स और गानों पर लिप सिंक देखने को मिल जाता है। फैंस उन्हें “ऐश्वर्या की कॉपी” कहकर बुलाते हैं।
👉 आमना इमरान
पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाली और अमेरिका में रहने वाली इन्फ्लुएंसर आमना इमरान भी ऐश्वर्या राय की शक्ल-सूरत से मिलती-जुलती हैं। वह सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के गानों पर रील्स बनाकर वायरल हो चुकी हैं। उनकी तुलना जब ऐश्वर्या से हुई तो उन्होंने खुद को खुशकिस्मत बताया था।
👉 मानसी नायक
मराठी अभिनेत्री और डांसर मानसी नायक कई बार ऐश्वर्या के गेटअप में फोटोशूट कराकर चर्चा बटोर चुकी हैं। उनकी आंखों और चेहरे की बनावट को देखकर लोग उन्हें ऐश्वर्या की हमशक्ल मानते हैं।
👉 अमृता साजो
केरल की रहने वाली अमृता साजो सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय के गानों और डायलॉग्स पर लिप सिंक करके लोकप्रिय हुई हैं। उनकी आंखों की बनावट और चेहरे की झलक ऐश्वर्या से काफी मिलती है
