अरे ये क्या हो गया! 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस बनीं संन्यासिनी, पति को छोड़ा, शोहरत को मारी लात!
मुंबई। ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया से एक ऐसी हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी! टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस, जिन्होंने 'शक्तिमान' से लेकर 'दीया और बाती हम' जैसे 157 से ज्यादा हिट शोज में काम किया, अब सड़कों पर भीख मांगती नजर आ रही हैं। जी हाँ, आपने सही सुना! एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने अपनी लग्जरी लाइफ, 30 साल का सफल करियर और यहाँ तक कि अपने पति को भी छोड़कर संन्यास ले लिया है।
करियर के शिखर पर लिया यू-टर्न!
जब बड़े-बड़े स्टार्स काम के लिए तरसते हैं, तब नुपुर अलंकार ने अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री को ज़ोरदार झटका दिया। करोड़ों की कमाई, आलीशान घर, महंगी गाड़ियां... सब कुछ एक झटके में त्याग कर वह जोगन बन बैठीं। हर कोई हैरान है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि टीवी की इस मशहूर 'बहू' और 'खलनायिका' ने भगवा वस्त्र धारण कर लिए?
पति से मोड़ा मुँह, प्रभु से जोड़ा नाता!
नुपुर की शादी एक्टर अलंकार श्रीवास्तव से हुई थी। लेकिन अब उन्होंने शादी के बंधन को भी तोड़ दिया है। पति से अलग होने के बाद नुपुर ने साफ कर दिया कि वो अब वापस उस दुनिया में नहीं लौटेंगी। उन्होंने सांसारिक मोह-माया को लात मारकर खुद को भगवान के चरणों में समर्पित कर दिया है।
अब गुफाओं और आश्रमों में है बसेरा, भीख मांगकर भरती हैं पेट!
कभी डिज़ाइनर कपड़े पहनने वाली नुपुर अब एक भगवा चादर में नज़र आती हैं। AC वाले कमरों में सोने वाली यह एक्ट्रेस अब हिमालय की गुफाओं, आश्रमों और पवित्र नदियों के किनारे रातें गुजार रही हैं। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि अपना पेट भरने के लिए वह किसी के आगे हाथ नहीं फैलातीं, बल्कि संन्यासियों की परंपरा के अनुसार भिक्षा मांगकर जो मिलता है, उसी से गुज़ारा करती हैं।नुपुर का यह अवतार देखकर पूरी टीवी इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में हैं। आखिर दौलत, शोहरत और ग्लैमर में ऐसा क्या खोट था कि उन्हें यह रास्ता चुनना पड़ा? यह कहानी बताती है कि ग्लैमर की दुनिया का हर चमकता सितारा सिर्फ पैसे का भूखा नहीं होता।