'जय सोमनाथ' के लिए साथ आए संजय लीला भंसाली और केतन मेहता, 2027 में बड़े पर्दे पर दिखेगी भव्यता

Update: 2026-02-15 16:56 GMT


मुंबई। बॉलीवुड के दो दिग्गज फिल्मकार संजय लीला भंसाली और केतन मेहता ने भारतीय इतिहास की एक गौरवशाली और संघर्षपूर्ण गाथा 'जय सोमनाथ' के लिए हाथ मिलाया है। भारतीय सिनेमा की इन दो बड़ी क्रिएटिव ताकतों का एक साथ आना दर्शकों के लिए किसी बड़े धमाके से कम नहीं है।

यह फिल्म दर्शकों को 1025-1026 ईस्वी के उस कालखंड में ले जाएगी, जब महमूद गजनी ने गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर उसे लूटा था। अगले वर्ष इस ऐतिहासिक घटना और मंदिर के विध्वंस को 1000 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। 'जय सोमनाथ' भारत की अटूट हिम्मत, पुनरुद्धार की शक्ति और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनकर उभरेगी। ताज्जुब की बात यह है कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर आज तक बड़े पर्दे पर कोई फिल्म नहीं बनी है।

भंसाली की भव्यता और केतन मेहता का विजन

संजय लीला भंसाली जहाँ अपनी फिल्मों में भव्यता और जादुई सेट के लिए जाने जाते हैं, वहीं केतन मेहता अपने ऐतिहासिक विजन और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कहानियों के लिए मशहूर हैं। क्योंकि दोनों ही फिल्मकार मूल रूप से गुजरात से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वे इस कहानी के साथ पूरा न्याय कर पाएंगे।

2027 में होगी रिलीज

'जय सोमनाथ' का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस और केतन मेहता की कंपनी 'माया मूवीज' के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म के लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी खुद केतन मेहता संभाल रहे हैं। यह ऐतिहासिक फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News