फिल्म धोखाधड़ी मामला: विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांभरी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, आज हो सकती हैं रिहा

Update: 2026-02-13 17:03 GMT


 उदयपुर। फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फंसे बॉलीवुड निर्देशक विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांभरी भट्ट को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने श्वेतांभरी को अंतरिम जमानत प्रदान की है, जिसके चलते उनके आज देर शाम तक जेल से बाहर आने की पूरी संभावना है। हालांकि, कोर्ट ने विक्रम भट्ट को फिलहाल कोई राहत नहीं दी है।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा 31 जनवरी 2026 को जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद भट्ट दंपती ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) दायर की थी। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान विक्रम भट्ट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और परिवादी डॉ. अजय मुर्डिया की ओर से एडवोकेट हर्ष सुराना ने पैरवी की।

उदयपुर के अधिवक्ता कमलेश दवे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति प्राप्त होते ही संबंधित एसीजेएम-4 उदयपुर कोर्ट में जमानत मुचलके पेश किए जाएंगे। कोर्ट अब इस मामले में नियमित जमानत पर अगली सुनवाई 18 फरवरी को करेगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News