चित्तौड़गढ़ राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रुप से अफीम व गांजा की खेती करते काका-भतीजा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले के राशमी क्षेत्र में पुलिस ने गांव सुकडी में दो अलग अलग खेतो में दबीश देकर कपास व सरसो की फसल के बीच में बोई अवैध अफीम व गांजा की खेती का पर्दाफाश किया जाकर पप्पुलाल जाट के खेत से अवैध अफीम के 3531 पौधे वजन 516 किलो 730 ग्राम व गांजा के 23 पौधे वजन 62 किलो 980 ग्राम जब्त किया गया। इसी प्रकार ठाकर राम जाट के खेत से अवैध अफीम के 113 पौधे वजन 23 किलो 850 ग्राम जब्त किया गया। दोनो मामलो में खेत मालिक 35 वर्षीय पप्पुलाल पुत्र भैरूलाल जाट निवासी लुकडी थाना राशमी जिला चित्तौडगढ व 52 वर्षीय ठाकर लाल पुत्र कालु लाल जाट निवासी लुकडी पुलिस थाना राशमी जिला चित्तौडगढ़ को निरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण का अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।