भक्तिमय हुई शाम: सांवरिया सेठ और खाटू श्याम की भजन संध्या
By : vijay
Update: 2026-03-30 17:20 GMT
चित्तौड़गढ़। प्रताप नगर के राजा मित्र मंडल द्वारा सांवरिया जी एवं खाटू श्याम की भव्य भजन संध्या आयोजित की गई। इस पावन अवसर पर मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक कमलेश आचार्य, त्रिशा सुथार एवं जीतू धोरा ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
भजनों की स्वर लहरियों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे क्षेत्र में भक्ति की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस आयोजन ने समाज में एकता, प्रेम और धार्मिक भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।